कैदी के पेट में मिलीं ब्लेड और कीलें, एक्स-रे देख डॉक्टर भी रह गए हैरान, जानें क्या है पूरा मामला

हैदराबाद : तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां चंचलगुडा जेल में बंद मोहम्मद सोहेल नाम के एक कैदी के पेट से शेविंग ब्लेड, दो कीलें, दो छोटी रबर की गेंदें समेत कुछ छोटी चीजों को बाहर निकाला गया है।

21 वर्षीय कैदी मोहम्मद सोहेल के पेट में तेज दर्द की शिकायत हुई। दर्द इतना तेज था कि वह उसे सहन नहीं कर पा रहा था। इसके बाद उसके जेल का डॉक्टरों के पास ले जाया गया लेकिन इनके इलाज से कैदी को बिल्कुल भी राहत नहीं पहुंची। कैदी के पेट में अब पहले से ज्यादा दर्द होने लगा। एस्कॉर्ट पुलिस कैदी को 8 जनवरी को उस्मानिया अस्पताल ले गई। डॉक्टरों ने कैदी के पेट की जांच की तो वह भी हैरान रह गए।

एक्स-रे जांच में हुआ बड़ा खुलासा

कैदी का एक्स-रे जांच होने के बाद पता चला कि उसके पेट में शेविंग ब्लेड, दो कीलें, दो छोटी रबर की गेंदें, दो प्लास्टिक के पैकेट और अन्य छोटी चीजें मौजूद हैं। डॉक्टरों की टीम ने इन सभी चीजों को पेट से बाहर निकाला। पेट से निकले प्लास्टिक की पैकेटों में गांजा होने के शक में उसे लैब में भेजा गया है।

एंडोस्कोपी के जरिए बचाई जान- डॉक्टर

गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी के डॉक्टर बी. रमेशकुमार ने बताया कि बिना कोई ऑपरेशन किए एंडोस्कोपी के जरिए मरीज की जान बचाई गई है। कैदी की तबीयत अब काफी सुधार है। कैदी ने यह सब चीजें क्यों निगलीं हैं इसके बारे में अभी खुलासा नहीं किया है। मरीज के पूरी तरह से ठीक होने के बाद हम पूछेंगे कि उसे कोई मानसिक समस्या तो नहीं है। यदि होगी तो हम इसका भी इलाज करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds