लॉगिन

भाजपा का सदस्यता अभियान : सीएम सहित सारे मंत्री 10 हजार सदस्य बनाने में सफल, आधे विधायक अब भी लक्ष्य से दूर

Chhattisgarh October 18, 2024 रिपोर्टर: shailesh
भाजपा का सदस्यता अभियान : सीएम सहित सारे मंत्री 10 हजार सदस्य बनाने में सफल, आधे विधायक अब भी लक्ष्य से दूर

भाजपा का सदस्यता अभियान : सीएम सहित सारे मंत्री 10 हजार सदस्य बनाने में सफल, आधे विधायक अब भी लक्ष्य से दूर

रायपुर। प्रदेश भाजपा के सदस्यता अभियान में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित सभी मंत्री दस हजार सदस्य बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल हो गए हैं। इसी के साथ करीब डेढ़ दर्जन विधायक भी लक्ष्य को पार करने में सफल हुए हैं, लेकिन अब भी 50 फीसदी से ज्यादा विधायक लक्ष्य से दूर हैं। इसी के साथ एकमात्र सांसद केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ही 20 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य प्राप्त कर सके हैं, बाकी सांसद लक्ष्य से काफी दूर हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अपने रायपुर प्रवास के दौरान इस मामले में नाराजगी भी जता चुके हैं।

प्रदेश भाजपा संगठन ने सदस्यता अभियान के लिए विधायकों के लिए 10-10 हजार का लक्ष्य तय किया है, वहीं सांसदों को 20-20 हजार सदस्य बनाने कहा गया है। सभी अपने लक्ष्य को लेकर जुटे हुए हैं और अपने लिंक से अपने समर्थकों के माध्यम से सदस्य बनाने का काम कर रहे हैं, लेकिन लक्ष्य तक पहुंचने में आधे से ज्यादा विधायक और दस सांसद अभी कोसों दूर हैं।

सभी मंत्री बने दस हजारी 

सभी मंत्री अब दस हजार का लक्ष्य प्राप्त करने में सफल हो गए हैं। सबसे पहले दयालदास बघेल ने दस हजार का लक्ष्य पार किया था। उनके खाते में इस समय 15 हजार से ज्यादा सदस्य हैं। इसके बाद लक्ष्मी राजवाड़े ने अपना लक्ष्य प्राप्त किया। अब प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम अरुण साव, विजय शर्मा के साथ ही प्रदेश के मंत्री टंकराम वर्मा, श्याम बिहारी जायसवाल, केदार कश्यप, ओपी चौधरी, लखन लाल देवांगन और रामविचार नेताम भी सदस्य बनाने के लक्ष्य के पार हो गए हैं।

तोखन साहू लक्ष्य के पार

प्रदेश में भाजपा के दस लोकसभा सांसद और एक राज्यसभा सांसद हैं। इनमें से एक मात्र केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ही जहां सबसे पहले दस हजार के पार पहुंचें, वहीं इसके बाद उन्होंने 20 हजार का लक्ष्य भी पार कर लिया है। लेकिन बाकी सांसद दस हजार तक भी नहीं पहुंचे हैं। महासमुंद की सांसद और सदस्यता अभियान की सदस्य रूपकुमारी चौधरी दस हजार के पार पहुंच गई हैं।

ये विधायक भी लक्ष्य के पार

प्रदेश में भाजपा के 54 विधायक हैं। सबसे पहले दस हजार का आंकड़ा पार करने वाले पहले विधायक कुरूद के अजय चंद्राकर रहे हैं। उनके खाते में इस समय 15 हजार से ज्यादा सदस्य हैं। लेकिन सबसे ज्यादा सदस्य बनाने के मामले में भिलाई वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन ने बाजी मार ली है। उनके खाते में 30 हजार से ज्यादा सदस्य हो गए हैं। इसी के साथ राजिम के विधायक रोहित साहू जहां 15 हजार के आस-पास हैं, अन्य विधायकों में भावना बोहरा, नीलकंठ टेकाम, गजेंद यादव, इंद्र कुमार साहू, शंकुतला पोर्ते, अनुज शर्मा, धरमलाल कौशिक, लता उसेंडी, गोमती साय, रेणुका सिंह, पुन्नूलाल मोहले, प्रेमचंद पटेल,संपत अग्रवाल ने भी दस हजार का लक्ष्य पार कर लिया है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds