भाजपा का जनजागरण अभियान : वक्फ कानून को लेकर मुस्लिम समाज के बीच पहुंचेगी, राष्ट्रीय मोर्चा के नेता भी होंगे शामिल

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने वक्फ बिल सुधार जनजागरण अभियान को लेकर प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने बताया कि, बीजेपी पूरे प्रदेश में जनजागरण अभियान चलाएगी। अभियान के भाजपा तहत मुस्लिम समाज के बीच पहुंचेगी। इसके लिए 1 से 10 मई तक अलग- अलग कार्यक्रम होंगे।

प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा- 1 मई को बुद्धिजीवी सम्मेलन होगा। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह सम्मेलन में शामिल होंगे। 1 मई को पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह कार्यशाला लेंगे। महिला मोर्चा की मुस्लिम समाज की महिलाओं के बीच जाकर भ्रम दूर करेंगी। अल्प संख्याक मोर्चा हर जिले में जागरूकता कार्यक्रम करेगा।

राष्ट्रीय मोर्चा के नेता होंगे शामिल 

राष्ट्रीय मोर्चा के नेता जागरूकता कार्यक्रम में शामिल होंगे। वक्फ संशोधन बिल के सकारात्मक पहलुओं को साझा किया जाएगा। मुस्लिम समाज के साथ अन्य समाज के लोगों को भी बिल की सत्यता बताई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds