सड़क हादसे में भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष की मौत : भूतेश्वरनाथ मंदिर के रास्ते में कार पुल से नीचे गिरी, 1 अन्य की भी गई जान

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भूतेश्वर नाथ दर्शन के लिए निकले श्रद्धालुओं की कार सरगी नाले के पुल से नीचे गिर गई। हादसा रात करीब 2 बजे हुआ है। जब बिलाईगढ़-भटगांव से गरियाबंद की ओर जा रही कार अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरी।

जानकारी के अनुसार, देर रात ड्राइवर को झपकी आने से कार बेकाबू होकर नाले में गिर गई और डोर लॉक होने से 5 लोग अंदर ही फंसे रह गए। सुबह लोगों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया। तब तक भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष समेत 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि 3 लोग घायल हैं। सभी लोग बिलाईगढ़ से भूतेश्वर नाथ मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे।

एक पत्थर से टकराकर नाले में गिरी कार

मरने वालों की पहचान बिलाईगढ़ जिले के भटगांव निवासी लोकेश साहू (35) और पंकज दास मानिकपुरी (38) भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष के रूप में हुई है। हादसे में अन्य तीन लोग गंभीर रॉप से घायल हैं। यह पूरी घटना फिंगेश्वर थाना क्षेत्र की है। कार में बिलाईगढ़ से 5 लोग सवार होकर गरियाबंद के भूतेश्वर नाथ मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रविवार देर रात 2 बजे कार चला रहे पंकज दास को झपकी आ गई। जिस कारण कार एक पत्थर से टकराकर सीधे नाले में गिर गई।

गेट लॉक होने से अंदर फंसे रहे लोग

बताया जा रहा है कि, कार के नाले में गिरने से सभी गेट लॉक हो गए। जिससे पांचों लोग अंदर ही फंस गए। वो रात भर चीखते-चिल्लाते रहे। जब सुबह करीब 5 से 6 बजे लोग शौच के लिए नाले के पास पहुंचे, तो उनकी नजर कार पर पड़ी। जिसके बाद गेट तोड़कर उन्हें बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही फिंगेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds