Haryana election results: आधा किलो जलेबी रायपुर भेज देंगे क्या?: हरियाणा चुनाव नतीजों पर बीजेपी ने कसा तंज

रायपुर। Haryana election results: हरियाणा के रुझानों में BJP तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। राज्य में ऐसा करने वाली पहली पार्टी होगी। पार्टी को कुल 90 सीटों में से 45 सीटों पर बढ़त है। चुनावी नतीजों पर छत्तीसगढ़ बीजेपी ने कांग्रेस पर तंज कसा है। बीजेपी ने X अकॉउंट पर ट्वीट कर लिखा कि, आधा किलो जलेबी रायपुर भेज देंगे क्या? फ़ैक्टरी वाली नहीं कढ़ाई से गरम-गरम।

BJP took a jibe by tweeting

 

यह है पूरा मामला…

उल्लेखनीय है कि, कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने गोहाना रैली के मंच पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मातू राम की बड़ी जलेबियों का डिब्बा भेंट किया था।जिसके बाद राहुल गांधी ने मंच से ही इन जलेबियों के स्वाद की सराहना की और इनके निर्यात की संभावनाओं पर चर्चा की। राहुल गांधी ने कांग्रेस की विजय संकल्प रैली के मंच से जब इन जलेबियों के किसी बड़े कारखाने में तैयार किए जाने, हजारों लोगों को रोजगार मिलने तथा देश-विदेश में निर्यात करने पर फोकस किया, तो उन्हें खूब ट्रोल किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds