लॉगिन

भाजपा ने जारी किया कार्टून पोस्टर : कांग्रेस पर कसा तंज, लिखा कांग्रेसी गुंडों पर विष्णु सरकार कस रही नकेल

Chhattisgarh October 18, 2024 रिपोर्टर: shailesh
भाजपा ने जारी किया कार्टून पोस्टर : कांग्रेस पर कसा तंज, लिखा कांग्रेसी गुंडों पर विष्णु सरकार कस रही नकेल

भाजपा ने जारी किया कार्टून पोस्टर : कांग्रेस पर कसा तंज, लिखा कांग्रेसी गुंडों पर विष्णु सरकार कस रही नकेल

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा ने सोशल मीडिया पर कार्टून पोस्टर जारी किया है। भाजपा ने कार्टून माध्यम से कांग्रेस पर तंज कसा है। जारी पोस्टर में दो किसानों को आपस में बात करते हुए दिखाया गया है। पोस्ट में लिखा है कि प्रदेश में अब नई चलय कांग्रेसी गुंडा मन के राज काबर की अपराधी मन ऊपर नकेल कसत है विष्णु सरकार।

भाजपा ने जारी किया पोस्टर 

वहीं गुरुवार को भाजपा का एक्स पर एक और ट्वीट किया था, जिसमें सूरजपुर की घटना में एनएसयूआई नेता की गिरफ्तारी पर लिखा था कि, प्रदेश में हो रहे आपराधिक गतिविधियों में कांग्रेसियों का हाथ। कांग्रेसी संरक्षण में पल रहे गुंडे हो या शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाले अपराधी। राज्य में अराजकता फैलाने वाले सभी दोषियों पर चलेगा विष्णु का सुदर्शन।

पुलिस ने किया एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष को गिरफ्तार 

उल्लेखनीय है कि, सूरजपुर हत्याकांड में पुलिस ने एनएसयूआई जिलाध्यक्ष चंद्रकांत चौधरी को गिरफ्तार किया है। बुधवार को सरगुजा रेंज के आईजी अंकित गर्ग ने पत्रकार को बताया कि, इस डबल मर्डर में कुलदीप साहू के साथ सूरजपुर जिले का वर्तमान एनएसयूआई जिलाध्यक्ष चंद्रकांत चौधरी सहित अन्य 3 लोग शामिल थे।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds