heml

भाजपा ने कार्टून पोस्टर किया जारी : कांग्रेस को नक्सलवाद को लेकर घेरा, कहा “शर्म करो कांग्रेसियों…”

रायपुर : भाजपा लगातार कांग्रेस पर कार्टून अटैक करती हुई नजर आ रही है। एक बार फिर भाजपा  ने कार्टून पोस्टर जारी किया है। जिसमें कांग्रेस को नक्सलवाद को लेकर घेरा गया है। पोस्टर में जवान यह कहता हुआ दिखाई दे रहा है कि, शर्म करो कांग्रेसियों! हम जान पे खेलकर छग की सेवा कर रहे हैं और तुम हमारी पीठ में छूरा भोंक रहे हो! वहीं सोशल मीडिया पर भाजपा ने ट्वीट कर लिखा कि, नक्सली खत्म हो गए तो कांग्रेसी अपनी दुकान कैसे चलाएंगे!

बता दें, कुछ समय पहले कांग्रेस ने भाजपा के लिए कहा था कि, इनका तो परिवार ही नहीं, ये क्या जाने परिवार का प्यार, जिसके बाद पूरा भारत पीएम मोदी के सपोर्ट में आकर बोलने लगा कि, हम हैं ‘मोदी का परिवार’  इन सब के बीच बीजेपी ने वीडियो जारी कर राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन पर जमकर हमला बोला है।

भाजपा के निशाने पर ये लोग 

भाजपा के निशाने पर राहुल गांधी से लेकर लालू यादव, तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव और  दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल हैं। इस वीडियो को जारी करते हुए भाजपा ने ट्वीट भी किया है। जिसमें लिखा  गया है कि, देश के उज्जवल भविष्य के लिए, जनता फिर से मोदी सरकार चुनेगी।

पोस्टर अटैक का राहुल गांधी ने दिया जवाब

पोस्टर अटैक का जवाब देते हुए कांग्रेस टेंपो पॉलिटिक्स के जरिए युवाओं और गरीबों को उनका हक देने की बात कर रही है। कांग्रेस ने राहुल गांधी का टेंपो में सफर करवाते हुए एक वीडियो x पर पोस्ट किया है। वीडियो में राहुल गांधी यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि, मोदीजी का टेंपो अडाणी और अंबानी के लिए है। लेकिन हमारा टेंपो अग्निवीरों के अलावा देश के युवाओं और गरीबों के लिए चलता है। इतना ही नहीं कांग्रेस ने तो राहुल गांधी के टैंपो को न्याय और रोजगार टैंपो बता दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button