भाजपा सांसद के बदले सुर, बोले- नहीं चाहिए हिन्दू राष्ट्र, बताई ये बड़ी वजह…

लखनऊ। लोकसभा चुनाव की तारीखों को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो गई है। वहीं उत्तरप्रदेश राज्य की बात करें तो यहां की सियासत में हलचलें तेज हो गई हैं। राजनीतिक दलों के दिग्गज नेता लगातार एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने से नहीं चूक रहे हैं। इसी दौरान भारतीय जनता पार्टी के नेता और सांसद साक्षी महाराज के सुर अब बदलते दिख रहे हैं। उनके बयान से ऐसा संदेश जा रहा है कि हिंदुत्व का सबसे फायर ब्रांड एम्बेसडर बदल गया है।

बता दें कि हिंदुत्व के फायर ब्रांड एम्बेसडर बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने अपने बयान में कहा कि हिंदू राष्ट्र तो कई आततायी राजाओं का भी था। कंस का भी हिंदू राष्ट्र था। हिंदू राष्ट्र नहीं, रामराज्य चाहिए। बहुत मंथन करने के बाद ये मेरी समझ में आया है। उन्होंने कहा आगे कहा कि 22 जनवरी को रामराज्य की स्थापना हो गई है। अब उसके आगे हिन्दू राष्ट्र का कोई अर्थ नहीं रह जाता है।

राम राज्य में सभी को समान अधिकार चाहिए। मोदी कोई व्यक्ति नहीं है। मोदी अवतारी पुरुष हैं। बीजेपी सांसद ने कहा कि धर्म की स्थापना करने के लिए, दुष्टों का संहार करने के लिए आए हैं। मोदी ईश्वर के अवतार हैं, जब तक मोदी जी का शरीर है, तब तक हिंदुस्तान में वही होगा जो मोदी जी चाहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds