लॉगिन

भाजपा मना रही जनादेश दिवस : सीएम साय-प्रदेश भाजपाध्यक्ष ने जताया जनता का आभार, कहा- आपके भरोसे पर खरा उतरेंगे

Chhattisgarh December 3, 2024 रिपोर्टर: shailesh
भाजपा मना रही जनादेश दिवस : सीएम साय-प्रदेश भाजपाध्यक्ष ने जताया जनता का आभार, कहा- आपके भरोसे पर खरा उतरेंगे

भाजपा मना रही जनादेश दिवस : सीएम साय-प्रदेश भाजपाध्यक्ष ने जताया जनता का आभार, कहा- आपके भरोसे पर खरा उतरेंगे

रायपुर। छत्तीसगढ़ में साय सरकार की कार्यकाल का एक साल पूरा हो गया है। इस अवसर पर भाजपा आज प्रदेशभर में जनादेश दिवस मना रही है। सीएम विष्णुदेव साय और प्रदेश भाजपाध्यक्ष ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए अपने अब तक के किए गए कार्यों और उपलब्धियों पर विचार व्यक्त किया।

सीएम साय ने जताया आभार 

साय सरकार की कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर सीएम साय ने जनता का आभार जताया। जनादेश दिवस पर सीएम साय ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा..

प्रिय छत्तीसगढ़ वासियों, जय जोहार

आज ही के दिन पिछले वर्ष 3 दिसम्बर 2023 का वह स्वर्णिम दिन था जब आपने छत्तीसगढ़ के विकास, सुशासन और समृद्धि के लिए ऐतिहासिक निर्णय लेकर भाजपा को आपने प्रचंड जनादेश दिया था। वह जीत वास्तव में आपके विश्वास की ही थी उस प्रेम, विश्वास और आशीर्वाद के लिए हम आप सभी के आभारी हैं। विगत एक वर्ष में हमारी सरकार ने आपके विश्वास पर खरा उतरते हुए प्रदेश में प्रगति के अनेक नए आयाम स्थापित किए हैं। हमने ‘मोदी की गारंटी’ के सभी प्रमुख वादे प्राथमिकता से पूरे किये हैं। हमारी सरकार इसी निरंतरता को बनाए रखते हुए प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर है।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने जताया आभार 

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए आभार जताया है, उन्होंने कहा – छत्तीसगढ़ की देवतुल्य जनता का आभार भाजपा के प्रति विश्वास और आशीर्वाद के लिए आभार। हमारे कर्मठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं। भाजपा ने आज ही के दिन विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय प्राप्त की थी। भाजपा की सुशासन सरकार छत्तीसगढ़ में विकास की नई गाथा लिख रही है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds