लॉगिन

भाजपा महामंत्री चौधरी ने कहा, खेड़ा को सोनिया से पूछना चाहिए कि कमजोर प्रधानमंत्री क्यों थोपा था

Chhattisgarh February 25, 2023 रिपोर्टर: shailesh
भाजपा महामंत्री चौधरी ने कहा, खेड़ा को सोनिया से पूछना चाहिए कि कमजोर प्रधानमंत्री क्यों थोपा था

भाजपा महामंत्री चौधरी ने कहा, खेड़ा को सोनिया से पूछना चाहिए कि कमजोर प्रधानमंत्री क्यों थोपा था

रायपुर: छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख पवन खेड़ा  के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि देश को दस साल रिमोट से कंट्रोल करने वाली पार्टी भारत का लोहा सारी दुनिया में मनवाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कमजोर बता रही है, इससे बड़ा मजाक और क्या हो सकता है। उन्होंने कहा कि पवन खेड़ा को सोनिया गांधी से पूछना चाहिए कि उन्होंने कमजोर प्रधानमंत्री देश पर क्यों थोपा था।

प्रदेश भाजपा  महामंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार मीडिया को नहीं दबा रही। कांग्रेस की सरकार ने इमरजेंसी लगाकर लोकतंत्र का गला घोंटा था। कांग्रेस ने हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या की है। राज्यसभा टिकट से वंचित खेड़ा कांग्रेस के लिए ही बखेड़ा खड़ा कर रहे हैं। देश की जनता तब तब मोदी जी को मजबूत करती है, जब जब कांग्रेस उन्हें गाली देती है, उनका अपमान करती है। कांग्रेस के लिए खेड़ा जैसे नेता खतरनाक साबित होंगे।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds