पंडरिया विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी भावना बोहरा , जानिए उनके बारे में

रायपुर : भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने छत्तीसगढ़ में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए पंडरिया विधानसभा से भावना बोहरा को प्रत्याशी बनाया है। बोहरा वर्तमान में कबीरधाम जिला पंचायत सदस्य और भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री हैं।

भावना बोहरा के संबंध में जानकारी

भारतीय जनता पार्टी ने काफी मंथन के बाद पंडरिया विधानसभा सीट से भावना बोहरा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। वर्तमान में भावना बोहरा जिला पंचायत सदस्य हैं।इसके साथ ही संगठन में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री भी हैं।भावना बोहरा सोशल कामों में ज्यादा एक्टिव रहती हैं। समाजसेवी संस्था भी चलाती हैं, अपनी संस्था के जरिए पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में कई सामाजिक काम भी करती हैं।

पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के लिए नया चेहरा

छत्तीसगढ़ चुनाव 2023 में जीत के लिए भाजपा एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। हर सीट पर काफी मंथन कर प्रत्याशी उतार रही है, यही वजह है कि भाजपा ने पंडरिया सीट पर युवा, महिला वर्ग को ध्यान में रखते हुए भावना बोहरा को टिकट दिया है। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने मोतीराम चंद्रवंशी को टिकट दिया था, जो कांग्रेस प्रत्याशी ममता चंद्राकर से 33547 वोटों से हार गए थे। साल 2013 में भी भाजपा ने मोतीराम चंद्रवंशी को ही मैदान में उतारा था। उस दौरान मोतीराम चंद्रवंशी पंडरिया सीट पर चुनाव जीतकर विधायक बने थे। वर्तमान के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के चुनाव में कांग्रेस की ओर से नीलू चंद्रवंशी, जोगी कांग्रेस से रवि चंद्रवंशी, बीएसपी से चैतराम राज समेत अन्य उम्मीदवार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds