लॉगिन

बिलासपुर में गौकशी का मामला : घर में गौ मांस काटकर रखने के आरोप में 2 युवक गिरफ्तार

Chhattisgarh August 17, 2025 रिपोर्टर: shailesh
बिलासपुर में गौकशी का मामला : घर में गौ मांस काटकर रखने के आरोप में 2 युवक गिरफ्तार

बिलासपुर में गौकशी का मामला : घर में गौ मांस काटकर रखने के आरोप में 2 युवक गिरफ्तार

बिलासपुर :  कृष्ण जन्माष्टमी के दिन छत्तीसगढ़ के बिलासपुर  के तखतपुर में गौकशी का मामला सामने आया है. पुलिस ने मामले में दो आरोपियों संजय खेस और साऊल मसीह को गिरफ्तार किया है. दोनों पर गौ मांस काटकर घर में रखने के आरोप का आरोप है. यह मामला बिलासपुर जिले के तखतपुर के मिशन कंपाउंड है.

गौ मांस काटकर घर में रखने का आरोप

जानकारी के मुताबिक, हिन्दू एकता मंच तखतपुर के संरक्षक धनंजय सिंह क्षत्री ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई. शिकायत में बताया गया है कि 16 अगस्त की शाम करीब 5:30 बजे सूचना मिली कि मिशन कंपाउंड निवासी संजय खेस अपने घर में साऊल मसीह के साथ गौ मांस काटकर रखे हुए हैं.

दो लोगों के खिलाफ इफआई दर्ज

धनंजय सिंह क्षत्री और उनके साथियों ने मौके पर जाकर देखा तो घर के अंदर कटा हुआ गौ मांस बरामद हुआ. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी रिकॉर्ड किया गया. शिकायत में कहा गया है कि जन्माष्टमी जैसे पवित्र दिन पर इस कृत्य से हिन्दू धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है.

पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 299 बीएनएस और कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 के तहत अपराध दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds