जुआ खेलने का शौक को पूरा करने बन गया बाइक चोर, 8 लाख की 12 मोटरसाइकिल जब्त

जांजगीर-चांपा : जिले की पुलिस ने बाइक चोरी के एक आरोपी और 6 खरीदारों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। चोरी के आरोपी विजयेश साहू की निशानदेही पर 12 मोटर साइकिल बरामद की गई है, जिसकी कीमत तकरीबन 8 लाख रुपए है। आरोपी ने कोरबा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा और बिलासपुर से बाइक की चोरी की थी।

आरोपी विजयेश साहू चोरी की बाइक को कम दामों में बेच दिया करता था। एएसपी अनिल सोनी ने प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक विदेशी शराब भट्ठी के पास खड़ा होकर चोरी की बाइक बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के पास से बाइक जब्त की गई और उसके बारे में पूछताछ की गई। आरोपी ने अपना नाम विजयेश साहू (35 वर्ष) निवासी रसेडा थाना अकलतरा बताया। आरोपी से जब बाइक का दस्तावेज दिखाने के लिए कहा गया, तो वो बहाने बनाने लगा। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने मोटरसाइकिल की चोरी की बात कबूल कर ली और कहा कि वो यहां ग्राहक की तलाश में आया था।

जुआ खेलने का शौक को पूरा करने बन गया बाइक चोर

आरोपी ने कहा कि उसे जुआ खेलने की आदत है और इसी शौक को पूरा करने के लिए वो बाइक चोर बन गया है। उसने कहा कि वो बाइक मालिकों से पहले किसी बहाने से जान-पहचान या दोस्ती करता है और फिर मौका देखकर उनकी मोटरसाइकिल चुरा लेता है। बाइक की चोरी करने के लिए वो अलग-अलग जिलों में जाता है। पुलिस ने उसके पास से 12 बाइक जब्त की हैं। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds