बिहार की लोक गायिका शारदा सिन्हा की तबीयत बिगड़ी, Delhi AIIMS के ICU में भर्ती

बिहार (Bihar) की लोक गायिका (folk singer) शारदा सिन्हा की तबीयत अचानक खराब हो गई है। उन्हें दिल्ली एम्स (Delhi AIIMS) के इमरजेंसी वार्ड में एडमिट कराया गया है। वे एक हफ्ते से दिल्ली एम्स में भर्ती हैं। हालांकि आज ज्यादा तबीयत खराब होने के कारण उन्हें ICU में भर्ती किया गया है।

पद्म श्री और पद्म भूषण से सम्मानित बिहार की लोक गायिका शारदा सिन्हा के पति ब्रज किशोर के निधन के बाद से दुखी थी। उनके पति का एक महीने पहले ब्रेन हैमरेज से निधन हुआ था। इसके कुछ दिन बाद उनकी तबीयत भी खराब होने लग गई थी। करीब एक सप्ताह पहले शारद सिन्हा की तबीयत खराब होने के बाद दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। तब से उनका वहीं इलाज चल रहा है।

शनिवार को उनकी हेल्थ अपडेट देते हुए डॉक्टर ने बताया कि आज उनकी तबीयत ज्यादा खराब है। जिइसके बाद उनको इमराजेंसी वार्ड में लाया गया। एम्स में डॉक्टर्स की टीम उनके इलाज में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds