दुर्ग जिले के पुलिस महकमे में बड़ा फ़ेरबदल.. SSP ने जारी की तबादले की सूची, 56 अधिकारी-कर्मचारी प्रभावित

दुर्ग: राज्य के पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की आहत के बीच दुर्ग पुलिस विभाग में बड़ा ताबदाला हुआ हैं। एसएसपी रामगोपाल गर्ग की अनुशंसा के बाद यह सूची जारी की गई हैं।

सूची के मुताबिक़ दुर्ग जिले के अलग अलग थाने, चौकी और मुख्यालय के शाखाओं में तैनात 56 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला किया गया हैं। लिस्ट में पांच सहायक पुलिस उपनिरीक्षक, 19 हवलदार और 30 आरक्षकों का नाम शामिल है।

पुलिस महकमे में भी बदलाव संभव

वही अब इस लिस्ट के बाद पुलिस महकमे में हलचल बढ़गई हैं। जानकारी के मुताबिक़ अब कभी भी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल सामने आ सकता हैं। गृह विभाग कभी भी पुलिस डिपॉर्टमेंट में बड़ी सर्जरी कर सकती हैं।

सूत्रों की मानें तो सूची लगभग तैयार कर ली गई हैं, जिसे गृह विभाग से अप्रूव होना बाकी हैं। सीएम साय और गृहमंत्री विजय शर्मा की तरफ से हरी झंडी मिलते ही सूची जारी कर दी जाएगी। इन तबादलों में रेंज आईजी,जिलों के एएसपी और एसपी समेत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के असफर प्रभावित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds