शराब घोटाला मामले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल के करीबी विजय भाटिया को बड़ी राहत, हाई कोर्ट ने मंजूर की जमानत

रायपुर : छत्तीसगढ़ के 3200 करोड़ के शराब घोटाला मामले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल के करीबी विजय भाटिया को बड़ी राहत मिली है. छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने ईओडब्लू की गिरफ्तारी के बाद विजय भाटिया द्वारा लगाई गई जमानत याचिका को स्वीकार करते हुए जमानत दे दी है. विजय भाटिया को एसीबी- ईओडब्लू की टीम ने दिल्ली से गिरफ्तार किया था.

विजय भाटिया को मिले 14 करोड़

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला में ईओडब्लू की ओर से पेश की गई चार्जशीट में खुलासा हुआ था कि  विजय कुमार भाटिया को ओम साईं बेवरेज से 14 करोड़ मिलने की बात सामने आई थी. विजय भाटिया ने अलग-अलग अकाउंट और डमी डायरेक्टरों के जरिए ये रुपए निकाले थे.

जानें पूरा मामला

जांच में सामने आया कि आरोपी विजय भाटिया ने अपने करीबी अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा के नाम पर ओम साईं बेवरेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बनाई. इस कंपनी की 52 प्रतिशत हिस्सेदारी विजय भाटिया के पास थी. यह कंपनी विदेशी कंपनी से शराब खरीदती थी और इसमें 10 प्रतिशत कमीशन जोड़कर सरकार को शराब की सप्लाई करती थी.

जांच में यह भी सामने आया कि सप्लाई में  सिंडिकेट को कमीशन नहीं मिल पाता था इसलि प्रदेश में आबकारी नीति में बदलाव कर ऍफ़एल -10 A लाइसेंस लाया गया. नैक्सजेन पावर इंजीटेक, दीशिता वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड और ओम साईं बेवरेज को ऍफ़एल -10 A लाइसेंस दिया गया. शराब घोटाले में 10 प्रतिशत कमीशन का 60 प्रतिशत हिस्सा सिंडिकेट और 40 प्रतिशत हिस्सा विजय और उससे जुड़े लोगों को मिलता था.

3200 करोड़ का शराब घोटाला

बता दें कि प्रदेश में 3200 करोड़ रुपए का शराब घोटाले में जांच जारी है. आरोप है कि 2018 से 2023 के बीच जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार थी और सीएम भूपेश बघेल थे तब प्रदेश में करीब 3200 करोड़ से अधिक का शराब घोटाला हुआ. इसे लेकर ईओडब्लू ने चार्जशीट में जानकारी देते हुए बताया कि इस घोटाले के पैसे से 11 आरोपी अधिकारियों ने अपने रिश्तेदारों के नाम करोड़ों रुपए की जमीन और दौलत खरीदी है.

सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात ये है कि अभी तक ईओडब्लू के मुताबिक पूरे शराब घोटाले में करीब 61 लाख अवैध पेटी शराब बिकवाकर 2174 करोड़ रुपए की चपत लगाई गई थी, लेकिन जब इन अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट पेश की गई तो पता चला कि यह घोटाला 2174 करोड़ नहीं बल्कि 3200 करोड़ रुपए से अधिक का है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds