बड़ी खबर : गड्ढे में भरे पानी में डूबने से दो बच्चों की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

कबीरधाम : कबीरधाम जिले में मुरूम के लिए खोदे गए गड्ढे के पानी में दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई है। इन दोनों बच्चों का शव गुरुवार देर रात करीब 11.30 बजे गड्ढे से निकाला गया। मामला पिपरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दशरंगपुर का है।

जानकारी अनुसार, गांव के बाहर एक पुरानी तालाब है, जिसका उपयोग नहीं होता। इसी तालाब में मुरूम के लिए गड्ढा खोदा गया था, इसी गड्ढे में पानी भरा हुआ था। गुरुवार देर शाम को गांव के रितेश पिता राधेश्याम साहू उम्र 12 व दुर्गेंद्र पिता संतराम चंद्रकार उम्र 12 दोनों निवासी ग्राम दशरंगपुर नहाने गए थे। नहाने के दौरान यह हादसा हो गया। जब दोनों बच्चे अपने घर नहीं पहुंचे तो इनकी खोजबीन शुरू हुई।

मुरूम वाले गड्ढे के पास ही इन बच्चों का कपड़े मिले। इसके बाद पुलिस व रेस्क्यू टीम को जानकारी दी गई। गुरुवार रात करीब 11.30 बजे दोनों बच्चे का शव की निकाला गया है। आज शुक्रवार को शव का जिला अस्पताल कवर्धा में पोस्टमार्टम किया जाएगा। इस मामले में दशरंगपुर पुलिस चौकी ने जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds