BIG NEWS सरहुल महोत्सव : सीएम साय के पहुचने से पहले मधुमक्खियो का हमला, 2 दर्जन से अधिक लोग घायल 4 की हालत गंभीर

जशपुर : छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय मंगलवार को जशपुर जिले में आयोजित सरहुल महोत्सव में हिस्सा लेने जाने वाले थे। लेकिन सीएम के पहुंचने से पहले ही जहां मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले से लगभग 2 दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं और 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल जशपुर में भर्ती किया गया है।

मधुमक्खियों के इस हमले में पूर्व विधायक जगेश्वर राम भगत भी कार्यक्रम में शामिल थे। बताया जा रहा है कि, सरहुल पूजन कार्यक्रम में हवन के दौरान धुआं उठने से मधुमक्खियां भड़क उठी और लोगों पर हमला कर दिया। सीएम विष्णुदेव साय इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे। लेकिन अब उनका कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। वहीं घायलों का इलाज जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds