बड़ी खबर : रायगढ़ सांसद की कार पर गिरी आकाशीय बिजली, बाल-बाल बचे सांसद राठिया

रायगढ़। रायगढ़ में सांसद राधेश्याम राठिया की कार पर बिजली गिरी। इस दौरान रायगढ़ सांसद राठिया बाल-बाल बचे। बताया जा रहा है कि वह गेरवानी सरायपाली में ओपेरा कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। बिजली गिरने से कार क्षतिग्रस्त हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिजली गिरने से एक व्यक्ति को मामूली चोट आई है। नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि बिजली गिरने के समय सांसद कार में ही मौजूद थे। बता दें कि छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में सोमवार दोपहर बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 6 स्कूली बच्चे और 2 ग्रामीण शामिल हैं। दोपहर बारिश से बचने के लिए सभी खंडहर में रुके थे, तभी बिजली गिरी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds