लॉगिन

छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष नियुक्त हुए विश्व विजय सिंह तोमर, सीएम साय ने दी बधाई

Chhattisgarh September 25, 2024 रिपोर्टर: shailesh
छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष नियुक्त हुए विश्व विजय सिंह तोमर, सीएम साय ने दी बधाई

छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष नियुक्त हुए विश्व विजय सिंह तोमर, सीएम साय ने दी बधाई

रायपुर। सीएम साय ने विश्व विजय सिंह तोमर को छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष नियुक्त होने पर बधाई दी। बता दें कि साय सरकार के निगम-मंडलों में नियुक्ति का दौर जारी है। सरकार ने अब राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष पद भी नियुक्ति कर दी है। सरगुजा जिला के रहने वाले विश्व विजय तोमर को अध्यक्ष बनाया गया है।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार अंबिकापुर के रहने वाले विश्व विजय सिंह तोमर नगर निगम अंबिकापुर में अभी पार्षद हैं। इसके साथ ही वे अभी भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इसके अलावा वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में सक्रिय रहे।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds