BIG NEWS : डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, एक नक्सली ढेर, सर्चिंग अभियान जारी

सुकमा : छत्तीसगढ़ के धूर नक्सल क्षेत्र सुकमा से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां डीआरजी  जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को ढेर कर दिया है। मुठभेड़ के बाद जवान अब भी इलाके में सर्चिंग पर लगे हुए हैं। एसपी किरण चव्हाण ने इस मामले की पुष्टि की है।

मिली जानकारी के अनुसार, डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच सुकमा के टेटराई तोलनाई के जंगल में हुई है। इस मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया है। मुठभेड़ के बाद जवानों द्वारा इलाके में सर्चिंग जारी है। इस पूरे मामले की पुष्टि एसपी किरण चव्हाण ने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds