बड़ी खबर: सीबीआई करेगी नफे सिंह राठी हत्याकांड मामले की जांच, सदन में गृह मंत्री ने दी मंजूरी

चंडीगढ़ : हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के 5वें दिन की कार्यवाही जारी है। सीएम मनोहर लाल ने पूर्व विधायक और INLD के नेता नफे सिंह राठी की मौत पर शोक प्रकट किया। इस दौरान सदन में सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं अनिल विज ने बताया कि मामले की जांच CBI करेगी।

मामले की जांच करेगी CBI

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने मामले की जांच CBI को दी। उन्होंने कहा कि पुलिस राज्य में अपराध को रोकने के लिए जी जान से लगाती है। अगर विपक्ष को हरियाणा पुलिस पर भरोसा नहीं है। इस पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि इस हत्याकांड में सभी पहलुओं पर पर्दा उठना चाहिए। अनिल विज बोले राठी मर्डर मामले की सीबीआई से जांच करवाने से विपक्ष को तसल्ली मिलती है तो CBI जांच की अनुमति देता हूं।

सदन में बोले विज

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने सदन के विधायकों पर चर्चा के बाद कि मैंने मूल बात पहले ही कह दी थी कि बड़ी दुखद घटना है। उन्होंने बताया कि नफे उनके साथ दो बार विधायक रह चुके थे। यहां पर यह ज्यादा उठाया जा रहा है कि उन्होंने सुरक्षा मांगी थी। हां, उन्होंने सुरक्षा मांगी थी। एसपी झज्जर को 2022 को उन्होंने लेटर दिया था, जिसको रजिस्टर्ड किया गया था। इसके बाद इसकी जांच की गई थी, जांच में पता चला कि एक व्यक्ति उन्हें धमकी दे रहा था। उसको पकड़ कर पुलिस लेकर आई। ऐसा नहीं है कि पुलिस काम नहीं कर रही है। मेरे पास वह नहीं आए। मेरे पास यदि कोई आए और काम न हो। ऐसा हो नहीं सकता।

हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में ये पहला राजनीतिक मर्डर है। पूर्व विधायक की हत्या एक जघन्य अपराध है। कांग्रेस की ओर से सदन में काम रोको प्रस्ताव दिया गया, जिसको स्वीकार कर लिया गया। सदन में सत्ता पक्ष के साथ ही विपक्ष के नेता राठी मर्डर पर चर्चा कर रहे हैं।

बता दें कि प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक रघुबीर कादियान ने सदन में राठी हत्याकांड की चर्चा किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ गई है। कल जिस तरीके से एक बड़ी घटना हुई, एक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की हत्या कर दी जाती है। बड़ी जघन्य हत्या हुई है, दिन दहाड़े हत्या हुई। हमारा काम रोको प्रस्ताव एक्सेप्ट करो। इस पर चर्चा होनी चाहिए, नफे सिंह राठी ने सुरक्षा मांगी थी, लेकिन उन्हें नहीं मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds