गुरु-पुष्य नक्षत्र के मौके पर सोना-चांदी में बड़ी गिरावट

Gold Silver Price Today: त्योहारी सीजन के चलते बाजारों में सोना-चांदी की मांग बढ़ी है। लेकिन आज गुरु-पुष्य नक्षत्र के मौके पर कीमतों में बड़ी गिरावट देखी गई। जिसके चलते गुरुवार (24 अक्टूबर) को गोल्ड 550 से 600 रुपए तक सस्ता हुआ। देश के अधिकांश शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव (Gold Rate) 79,470 रु. प्रति 10 ग्राम है। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 73,850 रु. है। गोल्ड रेट 23 अक्टूबर को नए रिकॉर्ड स्तर 80,070 रुपए पर पहुंचा था। इस साल अब तक सोना 14,710 रुपए तक महंगा हुआ। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जान लीजिए।

चांदी का भाव 2000 रुपए लुढ़का 
Gold Silver Price Today:  दिल्ली और मुंबई में सिल्वर के भाव (Silver Rate) में पिछले 8 दिनों में 7100 रुपए की तेजी आई थी। लेकिन गुरुवार को चांदी की कीमतें 2000 रुपए लुढ़क गईं, आज सिल्वर रेट 1,02,000 रुपए प्रति किलोग्राम है। बता दें कि 23 अक्टूबर को चांदी 1.04 लाख रुपए के रिकॉर्ड हाई लेवल पर थी। अभी चेन्नई, हैदराबाद और केरल में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 1,10,000 रु. पर है। यहां देशभर में चांदी की मौजूदा कीमतें सबसे ज्यादा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds