POLITICS : डॉ. रमन सिंह का बड़ा दावा, “भूपेश बघेल राजनांदगाव की आठों विधानसभाओं में बुरी हार का करेंगे सामना”

कवर्धा : छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने गुरुवार को कवर्धा में कहा है कि, राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र से भूपेश बघेल चुनाव हार गए हैं। डॉ. रमन बोले कि, बघेल को सभी आठों विधानसभाओं में बुरी हार का सामना करना पड़ेगा।

उल्लेखनीय है कि, डॉ. रमन सिंह गुरुवार को कवर्धा पहुंचे थे। यहां उन्होंने श्री खेड़ापति हनुमान जी का सपत्नीक दर्शन और पूजन किया। इसके बाद मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि, भूपेश बघेल चुनाव हार गए हैं, वो राजनांदगांव लोकसभा के पूरे 8 विधानसभा क्षेत्र में बुरी तरह से हार रहे हैं।

विरासत टैक्स बर्दाश्त नहीं करेगी भारत की जनता

ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सेम पित्रोदा के विरासत टैक्स संबंधी बयान पर डॉ. रमन ने कहा कि, कांग्रेस वैचारिक दिवालियेपन की ओर बढ़ गई है। सेम पित्रोदा अमेरिका में बैठकर राहुल गांधी को उल्टा-सीधा कुछ भी राजनीति सिखाते हैं। उनकी बात अमेरिका में तो संभव है, जहां परिवार संबंधी कोई खास बंदिशें नहीं हैं। लेकिन हमारे देश में भारत में परिवार और पारिवारिक विरासत का बड़ा महत्व है। हमारे यहां पीढ़ी पद पीढ़ी वंशानुगत जमीन और संपत्ति के ट्रांसफर होने का सिलसिला चला आ रहा, इसे कोई छेड़ने का प्रयास करेगा तो देशवासी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

कांग्रेस की किसी बात का कोई महत्व नहीं

डा. रमन ने कहा कि, वैसे भी कांग्रेसी क्या बोल रहे हैं इस बात का ज्यादा कोई महत्व रह नहीं गया है। क्यों कि मुश्किल से देशभर में 30 से 40 सीट जीतने वाले हैं। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। इसमें किसी को कोई संदेह नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds