लॉगिन

सोना-चांदी के भाव में बड़ा बदलाव, सिल्वर 3 दिन में 2600 गिरी

BUSINESS November 27, 2024 रिपोर्टर: Mahima Yadav
सोना-चांदी के भाव में बड़ा बदलाव, सिल्वर 3 दिन में 2600 गिरी

सोना-चांदी के भाव में बड़ा बदलाव, सिल्वर 3 दिन में 2600 गिरी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी के भाव में इस हफ्ते बड़ा उतार-चढ़ाव देखा गया है। बुधवार (27 नवंबर) को भारत में सोना 250 से 270 रुपए महंगा हुआ। अभी देश के अधिकांश शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव (Gold Rate) 77,510 रु. प्रति 10 ग्राम है। यह प्राइस 17 नवंबर (रविवार) को 75,650 रुपए पर था, जो पिछले दो दिन तक लगातार गिरा। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 71,050 रु. है। चांदी में 2600 रुपए की बड़ी गिरावट आई, जो 92,000 रुपए से टूटक 89,400 पर आ गई। बता दें कि गोल्ड रेट दिवाली के दिन 31 अक्टूबर 2024 को ऑलटाइम हाई लेवल 81,330 रु. पर थे। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जान लीजिए।

चांदी लगातार तीसरे दिन टूटी:
दिल्ली और मुंबई में सिल्वर के भाव (Silver Rate) बुधवार को लगातार तीसरे दिन लुढ़के हैं। 25 नवंबर से 27 नवंबर के बीच चांदी 2600 रुपए सस्ती हुई। अभी एक किलोग्राम चांदी के दाम 89,400 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गए हैं। बता दें कि 23 अक्टूबर को चांदी ने 1.04 लाख रुपए का अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। अभी चेन्नई, हैदराबाद और केरल में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 97,900 रु. पर है। यहां देशभर में चांदी की मौजूदा कीमतें सर्वाधिक हैं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds