लॉगिन

Gold Silver Price Today:  सोना-चांदी के भाव में बड़ा बदलाव, गोल्ड 430 रुपए उछला

BUSINESS December 3, 2024 रिपोर्टर: Mahima Yadav
Gold Silver Price Today:  सोना-चांदी के भाव में बड़ा बदलाव, गोल्ड 430 रुपए उछला

Gold Silver Price Today:  सोना-चांदी के भाव में बड़ा बदलाव, गोल्ड 430 रुपए उछला

Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में तेजी आई है। मंगलवार (3 दिसंबर) को भारत में सोना 400 से 430 रुपए तक महंगा हुआ। अभी देश के अधिकांश शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव (Gold Rate) 77,780 रु. प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 71,300 रुपए है। बता दें कि गोल्ड रेट दिवाली के दिन 31 अक्टूबर 2024 को ऑलटाइम हाई लेवल 81,330 रु. पर थे। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जान लीजिए।

चांदी की कीमतों में बदलाव नहीं
Gold Silver Price Today: दिल्ली और मुंबई में सिल्वर के भाव (Silver Rate) मंगलवार को कोई बदलाव नहीं हुआ। हालांकि, एक दिन पहले सोमवार को कीमतें 500 रुपए नीचे आई थीं। अभी एक किलोग्राम चांदी के दाम 91,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर हैं। बता दें कि 23 अक्टूबर को चांदी ने 1.04 लाख रुपए का अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। अभी चेन्नई, हैदराबाद और केरल में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 99,500 रु. पर है। यहां देशभर में चांदी की मौजूदा कीमतें सर्वाधिक हैं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds