BIG BREAKING : छपरा से दुर्ग तक चलने वाली सारनाथ एक्सप्रेस में चली गोली, RPF जवान की मौत, एक यात्री भी घायल

रायपुर : राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर आ रही है। छपरा से दुर्ग तक चलने वाली सारनाथ एक्सप्रेस में गोली चलने की खबर आ रही है।
बताया जा रहा है कि इस घटना में एक आरपीएफ जवान की मौत हो गई है, जबकि एक यात्री भी घायल हो गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
सारनाथ एक्सप्रेस सुबह रायपुर पहुंची थी।