BIG BREAKING : 8 जवानों की मौत; खाई में गिरी भारतीय सेना के जवानों से भरी वाहन, 8 जवानों की मौत, दो घायल

लद्दाख। क्यारी शहर से 7 किलोमीटर दूर एक दुर्घटना हो गई है। इस दुर्घटना में भारतीय सेना के 8 जवानों की जान चली गई। ये दुर्घटना उनके वाहन के खाई में गिरने की वजह से हुआ है। घटना में कई अन्य लोग घायल हैं। लद्दाख के रक्षा अधिकारी ने ये जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि सैनिक कारू गैरीसन से लेह के पास क्यारी की ओर बढ़ रहे थे। दुर्घटना में कई सैनिकों को चोटें भी आई हैं।

लद्दाख में शनिवार शाम सेना का एक वाहन खाई में गिर गया। इस हादसे में 8 जवानों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हैं। हादसा क्यारी शहर से 7 किलोमीटर दूर कारू गैरीसन के पास हुआ। जानकारी मिलते ही सेना ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

सेना अधिकारियों ने बताया कि काफिले में पांच वाहन थे, जो वाहन खाई में गिरा है उसमें 10 सैनिक सवार थे। हादसे में जान गंवाने वालों में एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (JCO) सहित 8 जवान शामिल हैं।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- लद्दाख में लेह के पास एक दुर्घटना में भारतीय सेना के जवानों की मौत से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों को फील्ड अस्पताल ले जाया गया है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds