मोदी सरनेम केस में राहुल गांधी को बड़ा झटका, धरने पर बैठे सीएम और डिप्टी सीएम

रायपुर : मोदी सरनेम मामले में गुजरात हाईकोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पुनर्विचार याचिका खारिज कर दी है। इसके बाद छत्तीसगढ़ में इस मामले को लेकर काग्रेसियों ने शुक्रवार को धरना प्रदर्शन किया। इसमें सीएम भूपेश बघेल और उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव अम्बेडकर चौक में हो रहे प्रदर्शन में शामिल हुए। सीएम भूपेश आज का संगठनात्मक कार्यक्रम रद्द कर धरना प्रदर्शन में भाग लिए।

मोदी सरनेम से जुड़े मानहानि मामले में गुजरात हाईकोर्ट से राहुल गांधी को बड़ा झटका लगा है।  इस दौरान राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगे और केंद्र सरकार पर जमकर बरसे। धरना प्रदर्शन में पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रदेश प्रभारी सचिव चंदन यादव आदि कांग्रेस कार्यकता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds