CG रायगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका : प्रत्याशी शीला साहू ने वापस लिया नाम, भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध बनी पार्षद

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के वार्ड नंबर 18 में कांग्रेस को बड़ा झटका मिला। कांग्रेस प्रत्याशी शीला साहू ने अपना नाम वापस लिया। अब यहां पर मुकाबला पूरी तरह से भाजपा के पक्ष में है। वार्ड नंबर 18 से भाजपा प्रत्याशी पूर्व नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी निर्विरोध पार्षद बन गई।

टिकट नहीं मिलने से बागी हुए भाजपा-कांग्रेस के कई नेता 

वहीं छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में टिकट नहीं मिलने के कारण पूर्व पार्षद नाराज चल रहे हैं। जिससे यह दोनों दलों के समीकरण बिगड़ने का अंदेशा लगाया जा रहा है। वहीं नेताओं की नाराजगी को देखते हुए मनाने का दौर भी शुरू हो गया है। जगदलपुर नगर निगम में पार्षदों की सूची जारी होने के बाद अब दोनो दलों की मुश्किलें बढ़ने वाली है।

बिगड़ सकता है समीकरण 

दरअसल, भाजपा और कांग्रेस संगठन ने जो पार्षदों की सूची जारी की थी उससे कई पूर्व पार्षदों के टिकट काट दिए गए हैं। जिसके बाद भाजपा- कांग्रेस में पूर्व पार्षदों और कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी गई है। सभी ने पार्टी से हटकर अपना- अपना नामांकन को दाखिल करा दिया है। ऐसे में ये सभी पार्षदों की दौड़ में है और आने वाले दिनों में बागी भी बन सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds