छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में बड़ी नियुक्ति : बी. गोपा कुमार का कार्यकाल बढ़ा, आगे भी एनआईए मामलो की करेंगे पैरवी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर हाईकोर्ट में बी. गोपा कुमार को कार्यकाल विस्तार मिला है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए ) ने स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर का कार्यकाल बढ़ा दिया है। इस संबंध में गृह मंत्रालय की अधिसूचना के बाद एनआईए ने आदेश जारी किया है। हाईकोर्ट में अब भी बी. गोपा कुमार एनआईए मामलों की पैरवी करेंगे। देशभर की 8 हाईकोर्ट और स्पेशल कोर्ट के पब्लिक प्रॉसिक्यूटर का कार्यकाल बढ़ाया गया है।
वहीं बिलासपुर हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। जिसके अनुसार, अब विधवा बहू पुनर्विवाह करने तक ससुर से भरण-पोषण की हकदार रहेंगी। मामले में फैमिली कोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाले ससुर की अपील हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। हिंदू दायित्व एवं भरण-पोषण अधिनियम 1956 की धारा ।9 के तहत आदेश दिया है।