लॉगिन

ओवरलोडिंग पर पुलिस का शिकंजा : चालक पर ऍफ़आईआर दर्ज कर स्कूल वैन को किया जप्त, बच्चो से भरी वैन हुई थी हादसे का शिकार  

Chhattisgarh August 21, 2025 रिपोर्टर: shailesh
ओवरलोडिंग पर पुलिस का शिकंजा : चालक पर ऍफ़आईआर दर्ज कर स्कूल वैन को किया जप्त, बच्चो से भरी वैन हुई थी हादसे का शिकार  

ओवरलोडिंग पर पुलिस का शिकंजा : चालक पर ऍफ़आईआर दर्ज कर स्कूल वैन को किया जप्त, बच्चो से भरी वैन हुई थी हादसे का शिकार  

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से ओवलोडिंग परिवहन करने वाले स्कूल वैन के चालक के खिलाफ ऍफ़आईआर दर्ज हुई है। जिसके बाद डिंडो पुलिस चौकी ने स्कूल वैन को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। स्कूली बच्चों से भरी वैन बुधवार को दुर्घटना ग्रस्त हुई थी। जिसके बाद चालक की लापरवाही पर पुलिस ने कार्यवाही की है।

क्षमता से ज्यादा बच्चों को स्कूल वैन में बैठाकर परिवहन किया जा रहा था। वैन में डिंडो पुलिस चौकी क्षेत्र के महादेव पुर गांव के एक निजी स्कूल के बच्चे बैठे थे। बुधवार को निजी स्कूल के बच्चों से भरी स्कूली वैन चेरा गांव में पलट गई थी। वैन में 15 से 20 बच्चे सवार थे, हादसे में कई बच्चों को चोटें आई हैं। जिसको इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था। मामला डिंडो थाना क्षेत्र का था।

मिली जानकारी के अनुसार, यातायात नियमों की अनदेखी करते हुए वैन में बच्चों को हूस-ठूस कर बैठाया गया था। ड्राइवर की लापरवाही से खेत मे वैन पलट गई। इस घटना से वैन में बैठे बच्चों की चीख-पुकार मच गई। इसके बाद ग्रामीणों की सूझबूझ से सभी बच्चों को सुरक्षित निकाला गया।

महादेवपुर गांव की घटना

जिले के कई स्कूल यातायात नियमों की अनदेखी कर रहे है, जिससे नौनिहालो की जान पर अक्सर बना रहता है। खतरा प्रशासन की अनदेखी से बढ़ा हुआ है। मॉडल पब्लिक स्कूल डिंडो पुलिस चौकी क्षेत्र के महादेवपुर गांव में संचालित है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds