CG GST टीम की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की जीएसटी चोरी करने वाले 3 व्यवसायियों के ठिकानों पर मारा छापा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जीएसटी के प्रवर्तक विंग ने गुरूवार को बड़ी कार्रवाई की. रायपुर के 3 आयरन स्टील उत्पाद निर्माताओं श्याम स्टील इंडस्ट्रीज, ईश्वर इस्पात और ईश्वर टीएमटी के यहां स्टेट जीएसटी की प्रवर्तन विंग ने छापा मारा. प्रवर्तक विंग ने उरला सिलतरा क्षेत्र में स्थित फैक्ट्रियों में जांच की. जिसके प्रारभिक जांच में पाया गया कि इन तीन आयरन स्टील उत्पाद निर्माताओं ने 6.75 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी की है.

आगे की कार्रवाई में यह राशि और बढ़ने की संभावना है. इन फर्मो से मौके पर ही अधिकारियों के समक्ष 4.75 करोड़ रुपये जीएसटी जमा किया गया. इन फर्मो ने कच्चा स्क्रैप खरीद कर सरिया बनाया जा रहा था और जीएसटी की चोरी की जा रही थी.

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में यहां की जीएसटी की प्रवर्तन विंग बहुत सक्रिय है. प्रवर्तन विंग स्क्रैप से जीएसटी चोरी पर लंबे समय से नजर रखी जा रही थी. जिसमें विभाग और एडवांस आईटी टूल्स का प्रयोग किया जा रहा है. साथ ही नई तकनीकों का प्रयोग कर ईवे बिल की जांच से प्राप्त सूचनाओं, फील्ड से एकत्र की जा रही सूचनाओं के आधार पर भी कार्रवाई की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds