CG वन विभाग की बड़ी कार्यवाही : 7 आरोपियों को पकड़ा, अवैध रूप से कर रहे थे पौधों की कटाई कर खेती

कोटा। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पौधों की अवैध रूप से कटाई छटाई करने वाले 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी टेंगनमाडा सर्किल के सोनपुरी परिसर कक्ष में पौधों की अवैध रूप से कटाई और खेती कर अतिक्रमण कर रहे थे। वहीं सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कार्यवाही करते हुए आरोपियों को पकड़ा।

मामले की सूचना मिलने के बाद वन परिक्षेत्र अधिकारी बेलगहना  के निरीक्षण में  टेंगनमाडा सर्किल के सोनपुरी परिसर पहुंचे। जहां पर उन्होंने 2 हजार 377 पौधों और वन सस्यो की अवैध रूप से कटाई और गड़लिंग कर खेती करने वालों को गिरफ्तार किया है। वहीं सभी आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल बिलासपुर भेजा दिया गया है।

वन संरक्षण अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही 

जिसके बाद सभी पर वन संरक्षण अधिनियम और  जैव विविधता अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है। गिरफ्तार आरोपियों में शत्रूहन सिंह, संत राम, सुखमन, मोहित, भुवन, शिवचरण, संजय दास शामिल हैं। ये सभी कसई बहरा (बेलगहना) के रहने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds