बड़ा हादसा: छोटा हाथी गाड़ी 30 फीट नीचे खाई में गिरी, एक की मौत, 10 से ज्यादा घायल

कबीरधाम : कबीरधाम जिले में सोमवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे सड़क हादसे में एक की मौत और 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह हादसा कुकदूर थाना अंतर्गत बजाग-पंडरिया सड़क मार्ग पर ग्राम चांटा के पास हुआ है। सभी लोग एमपी की ओर से छोटा हाथी वाहन में बैठकर आ रहे थे।

इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर 30 फीट नीचे खाई में गिर गया। इस हादसे में मौके पर एक मजदूर की मौत हो गई है। घायलों को कुकदूर के सरकारी अस्पताल में लाया गया, जहां अस्पताल पहुंचने से पहले ही एक की मौत हो गई। 10 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें कवर्धा के जिला अस्पताल में रेफर किया गया है।

थाना से मिली जानकारी अनुसार, ये सभी मजदूर एमपी के हैं,जो कबीरधाम जिले में गन्ना कटाने के लिए आ रहे थे। घटना के बाद रात होने के कारण खाई से घायलों को निकालने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। शाम सात बजे तक घायलों को अस्पताल लाने का दौर चलता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds