लॉगिन

नक्सलियों के पत्र पर विजय शर्मा के बयान को लेकर भूपेश बघेल ने साधा निशाना, बोले ‘हर बार उनका बयान बदलता रहा है’…

Chhattisgarh September 23, 2025 रिपोर्टर: shailesh
नक्सलियों के पत्र पर विजय शर्मा के बयान को लेकर भूपेश बघेल ने साधा निशाना, बोले ‘हर बार उनका बयान बदलता रहा है’…

नक्सलियों के पत्र पर विजय शर्मा के बयान को लेकर भूपेश बघेल ने साधा निशाना, बोले ‘हर बार उनका बयान बदलता रहा है’…

रायपुर : पूर्व सीएम भूपेश बघेल सीडब्लूसी की विस्तारित बैठक में शामिल होने बिहार के लिए रवाना हो गए हैं. जहां कल पटना में सीडब्लूसी की विस्तारित बैठक होगी. इस दौरान उन्होंन कई मुद्दों पर चर्चा की. इसके अलावा भूपेश बघेल ने नक्सलियों की तरफ से आए लेटर पर विजय शर्मा के बयान को लेकर निशाना साधा है.

सीडब्लूसी की विस्तारित बैठक में शामिल होंगे भूपेश बघेल

पटना में होने वाले सीडब्लूसी की विस्तारित बैठक को लेकर भूपेश बघेल ने कहा कि- आजादी के बाद पहली बार बिहार के पटना में सीडब्लूसी की बैठक है. बिहार में अभी चुनाव भी है. वोट चोरी को लेकर राहुल गांधी ने 16 दिन यात्रा किए.. बिहार में होने वाली बैठक बेहद महत्वपूर्ण है.

नक्सलियों के पत्र पर विजय शर्मा के बयान पर भूपेश बघेल का पलटवार

भूपेश बघेल ने नक्सलियों की तरफ से आए लेटर पर विजय शर्मा के बयान को लेकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि- गृह मंत्री अस्थिर मानसिकता के है. जब गृहमंत्री बने तब टेलीफोन से बात करने को तैयार थे. अब समझौता वार्ता के लिए तैयार है. हर बार उनका बयान बदल जाता रहा है. गृह मंत्री विजय शर्मा की अस्थिर मानसिकता है.

ननकीराम कंवर के पत्र पर दी प्रतिक्रिया

पहले भी हम देखें हैं. राज्यपाल और कलेक्टर बैठे हुए हैं, ननकी राम कंवर खड़े हुए थे. अब भाजपा में वरिष्ठ नेता की क्या स्थिति है? भाजपा नेता कांग्रेस के बारे में ये बड़ी टिप्पणी करते हैं. अब ननकीराम कंवर के अल्टीमेटम में क्या बयान देते हैं देखना होगा.

जीएसटी को लेकर कहा-

गलत जीएसटी लगाकर देश को 8 साल लूटा.. आम जनता की आय सीमित हुई तब 8 साल में उन्हें समझ आया.. पहले जो भाषण दिए वही भाषण केंद्र सरकार दे रही.. पहले भी महंगाई घटने की बात हो रही थी अब भी महंगाई घटने की बात कह रहे..

बिहार में गौ हत्या और गौ तस्करी के मुद्दे पर कहा-

2014 में बीफ निर्यात में भारत 9 वें स्थान पर था.. अब दूसरे स्थान पर आ गया.. बीफ निर्यातकों से भाजपा अरबो रुपये चंदा लेती है.. गौ माता के नाम पर वोट और गौ हत्यारे से नोट लेते हैं.

चैतन्य बघेल पर ईडी और ईओडब्लू की कार्यवाही पर कहा-

5 साल से वहीं जांच रही है.. पहले ईडी और अब ईओडब्ल जांच कर रही.. इनका उद्देश्य लोगों को बदनाम करना.. सरकार बदलने के बाद नकली होलोग्राम बनाने की बात सामने आई.., लक्ष्मी नारायण बंसल के खिलाफ वारंट जारी किया.. बंसल के बयान के आधार पर ईडी का बयान आया.. फिर चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी हुई.. ईओडब्ल्यू की कार्रवाई पर मैने बोलना शुरू नहीं किया, समय आने पर बोला जाएगा

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds