भेड़िये के सामने नहीं झुकी भुजलो बाई, सीएम ने किया दिल से सलाम

छिंदवाड़ा: खकराचौरई गांव की साहसी महिला भुजलो बाई ने भेड़िए के हमले का साहसपूर्वक मुकाबला कर अपनी जान बचाई। इस बहादुरी के बाद,

छिंदवाड़ा: खकराचौरई गांव की साहसी महिला भुजलो बाई ( Bhujlo Bai ) ने भेड़िए के हमले का साहसपूर्वक मुकाबला कर अपनी जान बचाई। इस बहादुरी के बाद, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनके साहस की सराहना करते हुए फोन पर बातचीत की और उन्हें एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने भुजलो बाई के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए कलेक्टर छिंदवाड़ा को उनके इलाज की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही, मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि जरूरत पड़ने पर भुजलो बाई को बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए भोपाल ले जाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds