लॉगिन

पुलिस ने कांग्रेस विधायक देवेन्द्र यादव को जारी किया नोटिस, मांगे एमएमएस कांड से जुड़े सबूत

Chhattisgarh July 13, 2024 रिपोर्टर: shailesh
पुलिस ने कांग्रेस विधायक देवेन्द्र यादव को जारी किया नोटिस, मांगे एमएमएस कांड से जुड़े सबूत

पुलिस ने कांग्रेस विधायक देवेन्द्र यादव को जारी किया नोटिस, मांगे एमएमएस कांड से जुड़े सबूत

दुर्ग : कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव एमएमएस कांड को लेकर मुश्किल में घिरते दिख रहे हैं। मामले की जांच कर रही भिलाई पुलिस ने विधायक को नोटिस जारी कर उनसे एमएमएस कांड से जुड़े सभी सबूत मांगे हैं।

दरअसल, विधानसभा चुनाव के दौरान एक एमएमएस वायरल हुआ था। बीजेपी के कुछ लोगों ने दावा किया था कि वीडियो में महिला के साथ दिख रहा युवक कोई और नहीं बल्कि देवेंद्र यादव हैं। इसके बाद विधायक देवेंद्र यादव ने रोते हुए सफाई दी थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि विपक्ष के लोगों ने उन्हें बदनाम करने के लिए फर्जी एमएमएस जारी किया है।

विधायक देवेंद्र यादव ने भी दावा किया था कि एमएमएस में दिख रहा व्यक्ति कोई और है। उन्होंने कहा था कि वह एमएमएस चार महीने पहले उनके पास आया था। इसको लेकर उन्होंने भिलाई नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने उस एमएमएस की जांच भी कराई थी, जिसमें यह बताया गया कि एमएमएस में दिख रहा व्यक्ति देवेंद्र यादव नहीं है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds