Bemetara : जनरल स्टोर में लगी भीषण आग, सामान जलकर ख़ाक

बेमेतरा। बेमेतरा थाने से सटे तीन मंजिला जनरल स्टोर में लगी आग।  इस घटना के दौरान दुकान में रखे सामान जलकर रख हो गया। पुलिस भी पुरे दल के साथ घटना स्थल पर जानकारी मिलते ही पहुंची। दुकान में लगी भीषण आग की लपटों को देख वहां आसपास के लोग इकठ्ठे हो गये। बेमेतरा थाना प्रभारी अंबर सिंह भारद्वाज ने बताया कि शार्ट सर्किट की वजह से गुकान में आग लगी थी। रात 11 बजे जनरल स्टोर के बाहर लॉज के कर्मचारियों ने दुकान से धुआं निकलने की सूचना दी। दमकल की दो गाड़ियां टीम के साथ मौके पर वहां पहुंचीं। तब तक आग पुरे तीनो मंज़िल में फ़ैल चुकी थी। फायर ब्रिगेड वालो के आग बुझाते तक सामान पूरी तरह से जल चुका था।

बेमेतरा एसडीओपी मनोज तिर्की ने बताया कि फायर ब्रिगेड टीम सीढ़ी के सहारे दूसरी मंजिल पर पहुंची। जहां दो  फायर ब्रिगेड वाहनों की मदद से दो घंटे के बाद आग पर नियंत्रण मिला। दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। दमकल विभाग दूसरी और तीसरी मंजिल का दरवाजा तोड़कर दुकान में दाखिल हुआ। तब कहीं आग पर नियंत्रण मिला। यह स्टोर बेमेतरा निवासी रणजीत सिंह खुराना की बताई जा रही है। स्टोर संचालक ने फिलहाल पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds