CG : लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा नेता चतुर्भुज राठी के ठिकानों पर आईटी का छापा, मिले अहम दस्तावेज

दुर्ग : लोकसभा चुनाव के पहले दुर्ग में भाजपा नेता और बिल्डर्स के घर और दफ्तरों में आईटी की टीम ने दबिश दी है। भाजपा नेता के पुलगांव में स्थित अमर इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर आईटी की टीम ने छापामारा है जिसमे आईटी के अधिकारियों की टीम आठ गाड़ियों में 20 से ज्यादा अधिकारी पहुंचे हैं। छापेमारी में कई डिजिटल साक्ष्य के साथ-साथ अहम दस्तावेज भी मिले हैं आईटी की टीम पूछताछ कर रही है।

भाजपा नेता अमर इंफ्रास्ट्रक्चर के संचालक हैं जो प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों में भी सड़क,पुल एवं पुलिया सरकारी टेंडर्स का काम करता है। भाजपा नेता चतुर्भुज राठी के भाई अलग-अलग फर्म में काम करते हैं। वहीं भाजपा नेता चतुर्भुज राठी 2023 के विधानसभा चुनाव में दुर्ग शहर से भाजपा से टिकट की मांग की थी। लेकिन इस कार्रवाई से शहर में हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds