लॉगिन

स्पेस से दिखा भारत का खूबसूरत नजारा, ISRO के सैटेलाइट ने कैप्चर की अद्भुत तस्वीर

National March 30, 2023 रिपोर्टर: Javed Akhtar
स्पेस से दिखा भारत का खूबसूरत नजारा, ISRO के सैटेलाइट ने कैप्चर की अद्भुत तस्वीर

स्पेस से दिखा भारत का खूबसूरत नजारा, ISRO के सैटेलाइट ने कैप्चर की अद्भुत तस्वीर

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो की ओर से भारत की कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की गई हैं. इन अद्भुत तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि सैकड़ों किलोमीटर ऊपर से आपका भारत कैसा दिखता है. तस्वीर इतनी खूबसूरत है कि देखते ही रह जाएंगे.

इसरो ने अपने अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट (EOS-06) की मदद से पृथ्वी की तस्वीर को कैप्चर किया है. इसरो के इस सैटेलाइट को ओशनसैट-3 के नाम भी जाना जाता है. सैटेलाइट कि ओर से उपलब्ध कराए गए डेटा के जरिए हैदराबाद स्थित इसरो के नेशनल रिमोट सेंसिंग सेटर ने मोजैक तैयार किया है.

इसरो की ओर से अलग-अलग तरह की चार तस्वीरें शेयर की गई है. इनमें से एक में भारत को दिखाया गया है जबकि तीन में पृथ्वी के अन्य हिस्से को दिखाया गया है. सैटेलाइट की ओर से इस तस्वीरों को लेने के लिए ऑनबोर्ड ओशन कलर मॉनिटर का प्रयोग किया है.

ओशनसैट-3 से कैप्टर की ईमेज
आपको बता दें कि इसरो का ओशनसैट-3 एक नैनोसैटेलाइट है. इसरो ने इसे पीएसएलवी-सी54 मिशन के हिस्से के रूप में 26 नवंबर 2022 को लॉन्च किया था. इस सैटेलाइट के जरिए समुद्र के साथ-सआथ वायुमंडल का अध्ययन किया जा रहा है.

इस सैटेलाइट को तीन प्रमुख उपकरों ओशन कलर मॉनिटर (OCM-3), सी सरफेस टेम्परेचर मॉनिटर (SSTM), Ku-बैंड स्कैटरोमीटर (SCAT-3) और ARGOS के साथ लॉन्च किया गया था. इसरो की माने तो इस सैटेलाइट के जरिए हवा की गति के साथ-साथ मछली पकड़ने जैसे क्षेत्रों की पहचान भी की जा सकती है.

सोशल मीडिया पर जमकर हो रही वायरल
इसरो के ट्विटर हैंडल से शेयर की गई तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है. कई सारे यूजर्स ने भारत की खूबसूरत तस्वीर के लिए इसरो को धन्यवाद भी दिया है. कुछ यूजर्स ने तस्वीरों को अद्भुद बताया है और उन्होंने कहा कि ऐसा नजारा उन्होंने पहले कभी नहीं देखा.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds