CG VIDEO : नक्सलियों से मुठभेड़ में बस्‍तर फाइटर का जवान बलिदान, एक नक्‍सली ढेर

कांकेर :  छत्‍तीसगढ़ के कांकेर जिले के अति नक्‍सल प्रभावित छोटेबेठियां थाना क्षेत्र के हिदुर के जंगलों में पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में बस्तर फाइटर का आरक्षक रमेश कुरेठी बलिदान हो गया। वहीं एक वर्दीधारी नक्‍सली भी ढेर हो गया। जवानों ने मुठभेड़ में मारे गए नक्‍सली का शव के साथ एके-47 हथियार भी बरामद किया है l एसपी आइके एलेसेला ने इस मुठभेड़ की पुष्टि की है।

नक्सली मुठभेड़ पर एएसपी अविनाश ठाकुर ने कहा, नक्सल विरोधी अभियान की कार्रवाई संचालित की जा रही है। आज भी नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया गया। हमारे जवान जब मौके पर पहुंचे तो नक्सलियों द्वारा फायरिंग की गई, जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। इलाके में सर्च के दौरान एक नक्सली का शव बरामद किया गया है। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

सर्चिंग अभियान पर निकले जवानों पर नक्‍सलियों का हमला

छत्‍तीसगढ़ को नक्‍सल मुक्‍त बनाने के लिए सुरक्षा बल के जवानों की ओर से लगातार कार्रवाई जारी है। इसी अभियान के तहत पुलिस जवानों की टीम रविवार को सर्चिंग अभियान के लिए निकली थी। कांकेर पुलिस को थाना छोटेबेठिया क्षेत्र अंतर्गत हिदुर के जंगलों में नक्‍सलियों की मौजूदगी की खबर मिली थी।

सुरक्षा बल के जवानों ने दिया मुंहतोड़ जवाब, एक नक्‍सली ढेर

इसी दौरान घात लगाए नक्‍सलियों ने पुलिस जवानों की टीम पर हमला बोल दिया है। पुलिस टीम ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की टीम ने नक्‍सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। नक्‍सलियों और पुलिस मुठभेड़ में बस्तर फाइटर के आरक्षक रमेश कुरेठी गोली गोली लग गई, जिसमें जवान बलिदान हो गए। वहीं एक नक्‍सली भी मारा गया। पुलिस जवानों ने मुठभेड़ स्थल से मारे गए नक्‍सली का शव और एक-47 हथियार बरामद किया है। बताया जा है कि पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ अभी मुठभेड़ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds