नीति आयोग की बैठक में बस्तर विकास योजना पर होगी चर्चा, नक्सलवाद से 50 साल रुके विकास को मिलेगी गति

रायपुर : छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर है. वहीं 11 जून को नीति आयोग की बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होगी, जिसमें नीति आयोग के निर्धारित मापदंडों पर चर्चा की जाएगी. वहीं छत्तीसगढ़ बस्तर के विकास को लेकर अपनी पूरी योजना को नीति आयोग के समक्ष रखेगा.

नीति आयोग की बैठक में बस्तर विकास योजना पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में 11 जून को नीति आयोग की बैठक होगी, जिसमें नीति आयोग के निर्धारित मापदंडों पर चर्चा की जाएगी. हालांकि छत्तीसगढ़ से नीति आयोग की बैठक में बस्तर के विकास को लेकर के ज्यादा बातें रखी जाएगी. इसकी एक पूरी कार्य योजना भी तैयार की गई है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बस्तर में चल रहे आधारभूत संरचना के विकास की जानकारी नीति आयोग के समक्ष रखी जाएगी. जिसमें नक्सल प्रभावित सुदूर इलाकों में बन रही सड़क, इंटरनेट कनेक्टिविटी, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और पेयजल जैसी महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी साझा की जाएगी. इसको लेकर होने वाले काम की एक रूपरेखा भी नीति आयोग के समक्ष रखी जाएगी.

नक्सलवाद से 50 साल रुके विकास को मिलेगी गति

नक्सलवाद के कारण 50 साल पीछे रह गए बस्तर की पूरी विकास परिकल्पना का नीति आयोग के सामने पूरा प्रेजेंटेशन दिया जाएगा. इसे लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर है. इसमें छत्तीसगढ़ सहित बस्तर के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण योजनाएं और रणनीति तैयार होगी.

आज NDA की होगी बैठक

12 साल पूरे होने और भारत के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री बने रहने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एनडीए शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बैठक करेंगे. दोपहर 3 बजे से बैठक होगी. जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन सभी राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ पहली बैठक करेंगे जहां पर भाजपा या भाजपा के सहयोग से सरकार चल रही है. बैठक में सरकार की कार्य योजना, केंद्र सरकार की चलने वाली योजनाएं, ग्रामीण क्षेत्रों में केंद्र सरकार की प्रायोजित योजनाएं और वित्तीय वर्ष 2026 27 के लिए तय किए गए सभी कार्यक्रम जो राज्य के लिए दिए गए हैं उन सभी की समीक्षा की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds