CG : एक करोड़ से ज्यादा की ठगी के मामले में बैंककर्मी गिरफ्तार, 20 से ज्यादा खाता धारकों के खाते में लगाई थी सेंध

धमतरी : जिले में खाताधारकों के करीब एक करोड़ 84 लाख रुपये गबन करने के एक मामले में फरार चल रहे दूसराआरोपी कुरूद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वही पुलिस ने आरोपी बैंक कर्मी को ठगी के जुर्म में जेल भेज दिया है।कुरूद पुलिस ने कुछ मैंने पहले ही ठगी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। पूरा मामला कुरूद स्थित एचडीएफसी बैक का है।

बता दें कि कुरूद स्थित एचडीएफसी बैंक के तत्कालीन बैंक मैनेजर श्रीकांत टेनेटी ने अपने कर्मचारी तेजेन्द्र साहू के साथ मिलकर 20 से ज्यादा खाता धारकों के खाते से लाखों रुपये निकाल कर गबन किया था। जब इसकी जानकारी खाता धारकों को हुई तो मैनेजर से मिले। लेकिन बैंक मैनेजर खाताधारकों को गोलमोल जवाब दे रहा था। जिसके बाद खाताधारकों ने इसकी शिकायत कुरूद थाने में किया था। मामले की जांच के बाद पुलिस ने बैंक मैनेजर और एक कर्मचारी के खिलाफ धोखाधडी का मामला दर्ज किया था।

इस मामले में पुलिस ने तत्कालीन बैंक मैनेजर श्रीकांत टेनेटी मई माह गिरफ्तार कर जेल भेज चुका था। लेकिन दूसरा आरोपी तेजेन्द्र साहू फरार चल रहा था। जिसे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी ने गबन किए लाखों रुपये को ऑनलाइन जुआ में हार गया, साथ ही कुछ रकम आपस में बांट ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds