सूर्य के गोचर से इन राशियों का बढ़ेगा बैंक बैलेंस, जीवन में होगा चमत्कारिक बदलाव

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को मान-सम्मान, बॉस और पिता का अधिपति माना गया है। जब सूर्य देव की चाल बदलती है तो 12 राशियों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। साल के आखिरी महीने में सूर्य देव का गोचर होगा। भास्कर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य 16 दिसंबर, 2023 को दोपहर 03.47 मिनट पर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इससे कुछ राशियों का मान-सम्मान बढ़ेगा। सूर्य के राशि परिवर्तन से कुछ लोगों का भाग्य चमक उठेगा।

सिंह राशि

सूर्य देव का गोचर सिंह राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा। इस अवधि में संतान को नौकरी मिल सकती है। अगर प्रेम प्रसंग चल रहा है तो उसमें सफलता मिल सकती है। जीवन पहले से बेहतर होगा। आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी होगी। सूर्य आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएंगे।

मीन राशि

सूर्य का राशि परिवर्तन मीन राशिवालों के लिए अनुकूल रहेगा। कार्य योजनाएं सफल होंगी। नया काम शुरू करने के लिए समय अच्छा रहेगा। निवेश करना फायदेमंद होगा। कोर्ट-कचहरी के मामलो में सफलता मिलेगी। युवाओं को आगे बढ़ने के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। आपके नेतृत्व क्षमता की तारीफ होगी। आपके भीतर नई ऊर्जा का संचार होगा।

कुंभ राशि

सूर्य ग्रह का गोचर आर्थिक दृष्टि के कुंभ राशिवालों के लिए शुभ साबित हो सकता है। आय के साधनों में जबरदस्त वृद्धि होगी। समाज और पेशेवर जीवन में सम्मान प्राप्त करेंगे। अविवाहित जातकों की मुलाकात जीवनसाथी से हो सकती है। माता-पिता को संतान के द्वारा खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds