लॉगिन

बलौदाबाजार हिंसा : बाल न्यायालय का बड़ा फैसला, 3 नाबालिगो को दी सजा

Chhattisgarh September 6, 2025 रिपोर्टर: shailesh
बलौदाबाजार हिंसा : बाल न्यायालय का बड़ा फैसला, 3 नाबालिगो को दी सजा

बलौदाबाजार हिंसा : बाल न्यायालय का बड़ा फैसला, 3 नाबालिगो को दी सजा

बलौदा बाजार। 10 जून 2024 को बलौदा बाजार कलेक्ट्रेट एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में हुई भीषण आगजनी एवं हिंसा मामले में अब न्यायिक कार्रवाई का पहला बड़ा फैसला सामने आया है। बाल न्यायालय ने इस मामले में तीन नाबालिगों को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है।

अदालत में सुनवाई के दौरान तीनों नाबालिगों ने अपने ऊपर लगे आरोपों को स्वीकार करते हुए घटना में शामिल होने की बात मानी। इसके बाद माननीय न्यायाधीश ने उन्हें दोषी ठहराया। जानकारी के अनुसार, ये तीनों किशोर पूर्व में भी न्यायिक संप्रेक्ष में रह चुके हैं। अदालत ने स्वीकारोक्ति और परिस्थितियों को देखते हुए उन्हें माफीनामा एवं चेतावनी के साथ रिहा करने का आदेश दिया।

जिले का सबसे चर्चित कांड

बलौदा बाजार हिंसा प्रकरण जिले का सबसे चर्चित कांड बन चुका है। उस दिन भीड़ ने सरकारी परिसर में तोड़फोड़, आगजनी और हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया था। प्रशासन और पुलिस को हालात काबू करने में खासी मशक्कत करनी पड़ी थी। घटना के बाद से ही बड़ी संख्या में आरोपितों की गिरफ्तारी की गई।

कुल 194 लोगों की हुई है गिरफ्तारी

अभी तक इस मामले में कुल 194 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। सभी के खिलाफ न्यायालय में ट्रायल चल रहा है। कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में जिला सत्र न्यायालय में भी कई आरोपितों को सजा मिल सकती है।

यह फैसला साबित होगा अहम पड़ाव

बाल न्यायालय के इस फैसले को इस प्रकरण की दिशा में एक अहम पड़ाव माना जा रहा है। यह फैसला न सिर्फ दोषियों के लिए चेतावनी है बल्कि समाज को यह संदेश भी देता है कि कानून के खिलाफ जाने पर सख्त परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds