आयुर्वेदिक चिकित्सक ने महिला मरीज से ईलाज के बहाने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : जिले में अपनी मरीज के दुष्कर्म के आरोप में आयुर्वेदिक डॉक्टर भारतेंदु केशव श्रीवास (28 वर्ष) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने बताया कि वो पिछले 4 महीनों से अपना इलाज आरोपी से करा रही थी, लेकिन इलाज के बहाने उसने रेप किया और किसी को घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी।

पामगढ़ थाना प्रभारी सनत मात्रे ने बताया कि पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि उसके कमर में अक्सर दर्द रहता था, जिसके इलाज के लिए वो पिछले 4 महीनों से आयुर्वेदिक डॉक्टर भारतेंदु केशव श्रीवास के संपर्क में थी। 19 मई को भी वो अपना इलाज कराने डॉक्टर के घर आई थी। घर से ही लगा हुआ उसका क्लीनिक भी है। यहां जांच के दौरान आरोपी ने कहा कि वो उससे प्यार करता है, ये कहकर छेड़छाड़ करने लगा।

पीड़िता ने बताया कि जब उसने इस बात का विरोध किया, तो उसने उसके साथ रेप किया और किसी को भी घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता यहां से घर लौट आई। उस दिन उसने किसी को कुछ नहीं बताया, लेकिन कुछ दिनों के बाद अपने पति को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पति-पत्नी दोनों ने जाकर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया।

आरोपी डॉक्टर भारतेंदु केशव श्रीवास जो ग्राम भैंसो का रहने वाला है, उसके खिलाफ पुलिस ने IPC की धारा 376(2)N, 506 के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद आरोपी को उसके क्लीनिक से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds