अदिति कश्यप को अवंती बाई लोधी सम्मान : पीएम मोदी के हाथों भी हो चुकी हैं सम्मानित, परिवार-समाज के प्रति जताया आभार

कवर्धा। छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण की सूची जारी हुई है जिसमें जिले के तीन प्रतिभागियों का चयन हुआ है। इसमें खेल, कृषि और शौर्य के क्षेत्र में कार्य करने वाले शामिल हैं। पाली गुड़ा की रहने वाली अदिति कश्यप को वीरांगना अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार से नवाजा जाएगा। अदिति कश्यप एक गृहिणी और किसान हैं उन्हें कृषि के क्षेत्र में सबसे बड़ा अवार्ड 2020 में कृषि कर्मण अवार्ड प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों से मिला है। इसके अलावा भी राज्य स्तर पर कई सम्मान उन्हें प्राप्त हुए हैं। वीरांगना अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार के लिए चयनित होने पर उन्होंने सरकार और साथ ही साथ अपने परिवार और समाज के प्रति आभार व्यक्त किया है।

उल्लेखनीय है कि, राज्य अलंकरण अवार्ड के लिए कबीरधाम जिले से तीन प्रतिभागियों का चयन किया गया है। इनमें खेल के क्षेत्र से छोटी महरा है। कृषि के क्षेत्र में शिवपाल चंद्रवंशी हैं साथ ही साथ रानी अंवतीबाई लोधी सम्मान से अदिति कश्यप सम्मानित होंगी।

अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार पाने वाली पहली महिला है अदिति 

अदिति कश्यप ने कहा, अवार्ड की घोषणा से मुझे बहुत खुशी हुई। मेरा सपना था कि, एक अवार्ड राष्ट्रपति से भी मिले और कल मेरा यह सपना पूरा होने वाला है। उपराष्ट्रपति से मुझे सम्मान मिलने वाला है, मैं बहुत खुश हूं। रानी अवंतीबाई लोधी प्रथम महिला क्रांतिकारी वीरांगना हैं। वे प्रथम हैं और उनकी स्मृति में मिल रहे अवार्ड को लेने वाली मैं भी प्रथम हूं। यह अवार्ड पहली बार दिया जा रहा है। हालांकि 2022 में इसकी घोषणा हुई थी मगर अवार्ड नहीं दिया गया था। अदिति ने कहा कि, प्रथम होना अपने आप में बहुत बड़ी बात होती है और इससे मैं बहुत खुश हूं।

पहले भी हो चुकी हैं सम्मानित 

इससे पहले अदिति कश्यप को 2020 में कृषि कर्मण अवार्ड प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों मिला था। जिसमें 2 लाख का कैश भी उन्हें मिला था। इसके बाद उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सम्मानित किया था। इंदिरा गांधी कृषि विश्व विद्यालय की ओर से उन्हें कृषक संवृद्धि अवार्ड मिला था। साथ ही महिला किसान दिवस पर कवर्धा जिले से भी उन्हें सम्मान मिला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds