लॉगिन

ऑस्‍ट्रेलिया ने तीसरे टेस्‍ट के लिए कर दिया अपनी प्‍लेइंग 11 का एलान, पाकिस्‍तान का सूपड़ा साफ करना है लक्ष्‍य

Sports January 2, 2024 रिपोर्टर: shailesh
ऑस्‍ट्रेलिया ने तीसरे टेस्‍ट के लिए कर दिया अपनी प्‍लेइंग 11 का एलान, पाकिस्‍तान का सूपड़ा साफ करना है लक्ष्‍य

ऑस्‍ट्रेलिया ने तीसरे टेस्‍ट के लिए कर दिया अपनी प्‍लेइंग 11 का एलान, पाकिस्‍तान का सूपड़ा साफ करना है लक्ष्‍य

नई दिल्‍ली : ऑस्‍ट्रेलिया और पाकिस्‍तान के बीच बुधवार से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर तीन मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम टेस्‍ट मैच शुरू होगा। ऑस्‍ट्रेलियाई कप्‍तान पैट कमिंस ने एक दिन पहले ही तीसरे टेस्‍ट के लिए अपनी प्‍लेइंग 11 की घोषणा कर दी है। पैट कमिंस ने कहा कि सिडनी में ऑस्‍ट्रेलियाई उसी प्‍लेइंग 11 के साथ खेलेगी, जिसने मेलबर्न में बॉक्सिंग-डे टेस्‍ट जीता था।

इसका साफ मतलब है कि ऑस्‍ट्रेलियाई टीम ने अपनी प्‍लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। इस घोषणा से साफ हो गया कि स्‍कॉट बोलैंड को प्‍लेइंग 11 में बरकरार रखा जाएगा और उनकी जगह किसी तेज गेंदबाज को नहीं आजमाया जाएगा। कप्‍तान पैट कमिंस ने कहा कि तीनों तेज गेंदबाज मैच के लिए फिट हैं।

पैट कमिंस ने क्‍या कहा

क्षमता को देखते हुए दुर्लभ ही बदलाव की उम्‍मीद थी। हर बार कुछ नया पकता है, लेकिन स्‍पष्‍ट करना चाहूंगा कि तीनों तेज गेंदबाज पूरी तरह फिट हैं। इस बार गर्मी की बात करें तो मैच के बीच आराम करने का समय पर्याप्‍त है। हमने मौका दिया। यह सब अब तक बड़े आराम से चला।

क्‍लीन स्‍वीप पर नजर

ऑस्‍ट्रेलियाई टीम ने शुरुआती दोनों टेस्‍ट अपने नाम करते हुए सीरीज अपने कब्‍जे में कर रखी है। हालांकि, ऑस्‍ट्रेलियाई टीम आखिरी टेस्‍ट में कोई कमी नहीं रखना चाहती और उसका इरादा पाकिस्तान का क्‍लीन स्‍वीप करने का है।

पैट कमिस ने कहा, ”विश्‍व टेस्‍ट चैंपियनशिप में प्रत्‍येक मैच महत्‍वपूर्ण है। एशेज के दौरान इंग्‍लैंड में कुछ ओवर दर के कारण हमने अंक बनाए। हर मैच का संदर्भ है और यह घरेलू टेस्‍ट मैच है। आप जो भी टेस्‍ट मैच खेले, वो बड़ा होता है। ऑस्‍ट्रेलिया में खेला जाने वाला प्रत्‍येक टेस्‍ट मैच बड़ा होता है।”

सिडनी टेस्‍ट के लिए ऑस्‍ट्रेलिया की प्‍लेइंग 11

पैट कमिंस (कप्‍तान), स्‍कॉट बोलैंड, एलेक्‍स कैरी, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, उस्‍मान ख्‍वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिचेल मार्श, स्‍टीव स्मिथ, मिचेल स्‍टार्क और डेविड वॉर्नर।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds