लॉगिन

यूको बैंक में चोरी का प्रयास : खिड़की तोड़कर घुसे चोर, गैस कटर से लाकर तोड़ने की कोशिश

Chhattisgarh September 2, 2025 रिपोर्टर: shailesh
यूको बैंक में चोरी का प्रयास : खिड़की तोड़कर घुसे चोर, गैस कटर से लाकर तोड़ने की कोशिश

यूको बैंक में चोरी का प्रयास : खिड़की तोड़कर घुसे चोर, गैस कटर से लाकर तोड़ने की कोशिश

रायपुर। बदमाश राजधानी पुलिस को लगातार चुनौती दे रहे हैं। रविवार रात तेलीबांधा थाना क्षेत्र के आउटर जोरा में बदमाशों ने यूको बैंक में धावा बोलकर गैस कटर से लॉकर काटकर चोरी की असफल कोशिश की। सायरन की आवाज सुनकर बदमाश तीन गैस कटर सहित अन्य औजार मौके पर छोड़कर फरार हो गए। घटना रविवार देर रात की है। वारदात के तरीके को देखते हुए बदमाशों के लोकल होने के बजाय बाहरी होने की आशंका जताई जारही है।

चोरी में असफल होने पर बदमाश बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरा और डीवीआर अपने साथ ले गए। बैंक के सीनियर मैनेजर प्रीतिस प्रियर्शी पंडा ने चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। प्रीतिस ने पुलिस को बताया है कि शनिवार शाम साढ़े छह बजे बैंक बंद कर अपने घर चले गए। रविवार अवकाश होने की वजह से कोई बैंक नहीं गया। सोमवार को बैंक के सफाई कर्मी काम करने पहुंचे, तो देखा बैंक के पीछे के तरफ की खिड़की टूटी हुई है और बैंक का सामान बिखरा पड़ा है। सफाई कर्मियों ने इसकी सूचना बैंक प्रबंधन को दी।

इसलिए रविवार को चोरी

घटना स्थल पर पुलिस को 15 किलो तथा 5 किलो का रसोई गैस सिलेंडर के साथ एक बड़ा गैस कटर मिला है। चोरी करने का साजो सामान ले जाने चोरों ने चारपहिया वाहन का इस्तेमाल किया है। पुलिस को आशंका है कि बैंक में जिस दिन चोरी करने गए होंगे, गैस कटर तथा रसोई गैस एक दिन पहले मौके  पर पहुंचा कर छिपाए होंगे। दूसरे दिन रविवार अवकाश था। इस वजह से बदमाशों ने चोरी करने रविवार का दिन चुना।

सीसीटीवी की पड़ताल

बैंक में चोरी की कोशिश रविवार को की गई या शनिवार को यह अब तक स्पष्ट नहीं है। बदमाशों की पतासाजी करने पुलिस तथा क्राइम की टीम जोरा से महासमुंद मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों के साथ तेलीबांधा, पचपेड़ी नाका मार्ग और नवा रायपुर मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल कर रही है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds